मध्य प्रदेश

सूदखोरों की दबंगई बर्बरता को रोकने में पुलिस नाकाम, सूदखोरों के हौसले बुलंद

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर एवं आस-पास के गांव में धड़ल्ले से बेखौफ चल रहा सूदखोरी का काला कारोबार जिसमें जरूरतमंद लोग बुरी तरह उलझ कर सूदखोरों के शिकार हो रहे हैं हमारे संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार सूदखोरों द्वारा जरूरतमंद लोगों को कुछ हजार रुपए उधार देकर डियू के नाम पर उनसे गुंडागर्दी से जान से मारने की धमकी देकर मनमाना सूद लाखों में वसूला जा रहा है इस खुलेआम लूट डकैती के कारोबार में सूदखोरों को पुलिस और कानून का जरा भी भय नहीं है पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम चलने वाले ऐसे सूदखोरी के काले कारनामों पर ग्राम वासियों ने कठोर कार्यवाही करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक सागर, कलेक्टर सागर से निवेदन किया है कि सूदखोरों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें जिससे सूदखोरों की लूट के शिकार हो रहे हैं गरीब सामान्य वर्ग के लोगों को राहत मिल सके बता दें कि सूदखोरी के एक सिलसिले में एक महिला सविता नामदेव के विरुद्ध पुलिस थाना गौरझामर जिला पुलिस अधीक्षक सागर को इस आशय की रिपोर्ट की गई है जिसकी जांच एसडीओपी देवरी पूजा शर्मा द्वारा की जा रही है

Related Articles

Back to top button