कृषि

मंडल अध्यक्ष ने की तौल कांटे की पूजन कर मूंग खरीदी का किया शुभारंभ

किरणवीर वेयरहाउस में होगी चिचोली केंद्र की तुलाई

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था चिचोली द्वारा मूंग खरीदी केंद्र किरणवीर वेयर हाउस सिलवानी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल, एव मंडल उपाध्यक्ष मयंक पटेल द्वारा पूजन अर्चना की गई। आज से मूंग खरीदी केंद्र प्रारंभ हो गई है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को किसानों की चिंता है। किसान हित में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की मूंग तुलाईं की जा रही है। जहा किसानों को एक किवंटल मूंग 7275 रूपये प्रति किवंटल के हिसाब से तुलाईँ होगी।।
मंडल उपाध्यक्ष मयंक पटेल, मदन मोहन शर्मा, दिनेश पटेल, रवि सिंह, भूपेंद्र पटेल जेतपुर, जगदीश रघुवंशी प्रवंधक, कमल मेहरा आफ्रेटर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button