कृषिमध्य प्रदेश

मंडी मार्ग पर अतिक्रमण बना रोडा -अधिकारियों का मौन

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । भारतीय किसान संघ तहसील साईखेड़ा द्वारा कृषि उपज उप मंडी साईखेडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समाने से गेट नंबर 1 तक और बारछी रोड के गेट नंबर 2 के समाने दोनों मुख्य मार्ग पर रहवासी अतिक्रमण कारियो बर्षो से कब्जा जमाऐ बैठे है उक्त अतिक्रमण और मंडी परिसर मै बिजली के झूलते तारो को हटाऐ जाने और मंडी को शीघ्र चालू कराऐ जाने की लेकर मंडी निरीक्षक एवं नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर तहसील मंत्री सुरेन्द्र सिंह तोमर, संभाग सदस्य तेजसिंह तोमर, नगर अध्यक्ष माखन लाल अग्रवाल, राकेश खेमरिया और नितिन तिवारी उपस्थित रहे। अधिकारी अतिक्रमण और किसान को माल न लाने का बहाना बनाते है ।शासन प्रशासन चाहे तो नगर परिषद क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को विस्तावित कर अन्यत्र प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर किसान हित मै निपटारा कर सकते है लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कार्यवाही नहीं की जा रही । 30 बर्षों पूव मंडी की स्थापना कर विगत वर्ष मप्र शासन के केबिनेट मंत्री ने उद्घाटन कर दिया गया था लेकिन अधिकारियों की लचर क्षेत्र और नगर लाभ नहीं मिल पा रहा ।

Related Articles

Back to top button