मध्य प्रदेश

शिवमन्दिर में पूजन मत्था टेक की प्रचार की शुरुआत

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । नगर के वार्ड 13 में निकाय चुनाव की राजनैतिक सरगर्मियां पूरे चरम पर पहुंच चुकी हैं।जहां एक तरफ भाजपा ने वार्ड 13 से पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन की पत्नी सविता सेन को पार्षद पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है।वहीं उनका इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी छोटू राय से हो रहा है।बुधवार को सुबह कांग्रेस के युवा उम्मीदवार छोटू राय शिवमन्दिर पहुंचे।पूजन कर भोलेनाथ के सामने विजयी होने की कामना लेकर मत्था टेका और फिर चुनाव प्रचार करने घर से निकल पड़े।
वार्ड 13 अशोकनगर तजपुरा 4280, वोटर हैं। तजपुरा में 1080 वोटर हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार छोटू राय हैं।अवंतिका कालोनी अशोकनगर संस्कार बिहार कालोनी तजपुरा, झुग्गियां आती हैं। उनके चुनाव प्रचार अभियान की कमान युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार, संभाल रहे हैं।इस वार्ड 13 में भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों के अलावा भाजपा कांग्रेस के बागी 6 सर्वाधिक निर्दलीय प्रत्याशियों की नींद हराम करके रख दी है।

Related Articles

Back to top button