20 पाव देशी प्लेन मदिरा, 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 600 Kg महुआ लाहन जप्त

आबकारी विभाग की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । लोकसभा निर्वाचन 2024 में आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के आदेश अनुसार और जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 12 अप्रेल 2024 शुक्रवार को दमोह आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी केशव प्रसाद गांधी द्वारा थाना तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम झालोंन और ग्राम सांगा में कुल 20 पाव देशी प्लेन मदिरा, 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 600 kg महुआ लाहन जप्त किया गया। कुल 2 प्रकरण धारा 34(1)( क) के आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। जप्त सामग्री के अनुमानित कीमत 62000/- रुपये है.
कार्यवाही में आबकारी आरक्षक छोटेलाल चौरसिया, कुलदीप कटारे, तपिश हल्वी एवम् महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता सहयोगी रहे



