क्राइम

अंधे हत्या कांठ का चंद घंटों में सिहोरा पुलिस ने किया खुलासा

बिना वजह गालीगलौज करने पर दोस्त ने ही की थी चीप के पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा थाना क्षेत्र में अपने साथी की हत्या करने वाले युवक पहुंचा सलाखों के पीछे।
क्या था हत्या का मामला- सिहोरा में दिनांक 17 फरवरी 23 की सुवह सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र 35-40 वर्ष मृत अवस्था में इंदु बर्मन की चाय के टपरे स्थित समीप पड़ा है । सूचना पर थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ सागर कोल उम्र 27 वर्ष निवासी इमलहापुरा सिहोरा ने बताया कि आज सुवह लगभग 5:45 बजे अपने घर से निकल कर पुराना बस स्टेण्ड सिहोरा आ रहा था जैसे ही इंदु बर्मन चाय टपरे के पास बाबाताल सिहोरा पहुॅचा तो देखा कि टपरे के पास एक अज्ञात पुरूष पट हालत में पड़ा था जिसके सिर से बहुत खून निकलकर जमीन पर फैला था, अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। अज्ञात मृतक की शिखानत्गी के प्रयास किये गये जिस पर मृतक की पहचान आकाश कोल उम्र 29 वर्ष निवासी इमलहापुरा सिहोरा के रूप में हुयी।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी एवं एफ.एस.एल. डॉक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा पतासाजी करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटे खंगांले गयी, मिले फुटेज एवं पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक आकाश कोल पल्लेदारी करता था । रात्रि में मृतक आकाश कोल अपने पल्लेदार साथी अमित गिरी गोस्वामी के साथ घूमते हुये देखा गया था। जानकारी लगने पर संदेही अमितगिरी गोस्वामी उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड न. 6 सी.पी. आश्रम के पास सिहोरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने अपने पल्लेदार साथी आकाश की हत्या करना स्वीकार करते हुये बताया कि रात्रि में आकाश के साथ उसने शराब पी, दोनों घूमते हुये इंद्र बर्मन के चाय के टपरे के पास पहुंचे जहॉ रात लगभग 11:45 बजे आकाश उसके साथ गालीगलौज करने लगा जिसे गालीगलौज करने से मना किया तो आकाश उसे मारने दौड़ा, उसे लगा कि आकाश उसके साथ मारपीट करेगा इसलिये उसने पास ही पड़ा चीप का पत्थर उठाकर आकाश के सिर पर 2-3 बार मारा आकाश सिर मे चोटें आ जाने से गिर पड़ा तो वह वहॉ से भाग कर अपने घर चला गया था।
आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 18 फरवरी 23 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
अंधे हत्या कांठ का खुलासा कर आरोपी को चंद घंटो में पकडने में थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्कर मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुकेश राजपूत, आरक्षक परमजीत, लक्ष्मी, राहुल पटेल, हेमंत, राजीव, राजेश, संतकुमार, शुभम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button