धार्मिक

माता शारदा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर जा रहे श्रद्धालु

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सांईखेड़ा
युवाओं में धर्म के प्रति आस्था और निष्ठा देखने को मिल रही है। ग्रामीण अंचल के युवा भी धर्म को लेकर जागरूक होने लगे हैं। इसी के चलते साईंखेड़ा गांव के छह युवक पैदल यात्रा पर मैहर के लिए रवाना हुए। यात्रा पर रवाना होने के पूर्व गांव के मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। तहसील मुख्यालय से करीब छह किलो मीटर दूर स्थित ग्राम साईंखेड़ा के छह श्रद्धालु मैहर स्थित माता शारदा के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए सोमवार को हाथों में धर्म ध्वजा लेकर माता रानी का जयकारा लगाते हुए निकले।
ये श्रद्धालु गए
ग्राम के युवा रमेश अग्रवाल, रामशंकर विश्वकर्मा, जगदीश कुशवाहा, नीरज गौर, सुखराम कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा 370 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए मैहर पहुंचेंगे। मैहर तक की यात्रा उक्त युवक 10 दिन में पूर्ण कर मां शारदा देवी के दरबार की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले धर्म स्थलों में भी माथा टेक कर पूजा अर्चना करेंगे। बताया जा रहा है कि उक्त श्रद्धालु पिछले बारह सालों से लगातार मैहर की यात्रा पर जा रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर विदाई दी।

Related Articles

Back to top button