मध्य प्रदेश
माधवसिंह रघुवंशी (शैलेंद्र पटेल) बने सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह ने प्रमाण पत्र सौप कर दी शुभकामनाएं
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । रविवार को जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत मुख्यालय साईंखेड़ा में सरपंच संघ की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजीतसिंह रघुवंशी की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद पंचायत सिलवानी की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों की सहमति से ग्राम पंचायत साईंखेड़ा सरपंच पटेल माधव सिंह रघुवंशी (शैलेंद्र पटेल) को सरपंच संघ का सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नव नियुक्त सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष माधव सिंह रघुवंशी (शैलेंद्र पटेल) ने कहा की हम सभी को मिलकर हमारी ग्राम पंचायतों का विकास करना है। एवं शासन द्वारा संचालित शासकीय योजनाओ का लाभ हमारी ग्राम पंचायत के नागरिकों को दिलाना है।



