मध्य प्रदेश

मियां बीबी फिर एक साथ रहने को हुए राजी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के विवाद को सुलझा कर फिर से जीवन शुरू कराने के कई मामले सफलता पूर्वक सुलझ चुके हैं। नवागत एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मियां बीवी के विवाद को हल कर दोनों को एक साथ रहने के लिए राजी कर बीबी को उसके शोहर के साथ भेजा गया।
पिछले कुछ माह से पति – पत्नी में पारिवारिक विवाद होने के कारण दोनों में तनातनी चल रही थी और पत्नी अपनी ससुराल से मायके आई तो उसने जाने का नाम नहीं लिया। वही पति भी उसको ना ले जाने की ठान कर बैठ गया था । मामला जब परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो केंद्र प्रभारी व एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव एवं सदस्यों में सरिता भार्गव, मोहन लाल सोनी , बिंदेश्वरी श्रीवास्तव , शैलेंद्र सिंह , केपी सिंह, राजेश शर्मा द्वारा निकटवर्ती ग्राम माला निवासी अबरार खां मंसूरी की पुत्री नगमा बी एवं उसके पति खलील खां पिता साजिद खां निवासी ग्राम करमेडी थाना शमशाबाद जिला विदिशा दोनों को केंद्र पर बुलाकर कई घंटों की काउंसलिंग के बाद दोनों पति पत्नी के बीच के विवाद को सुलझा दिया जिससे दोनों मियां बीवी साथ रहने को राजी हो गए।
दोनों का एक पुत्र भी है, जिसकी परवरिश एवं भविष्य को लेकर केंद्र के सदस्यों द्वारा दोनों को साथ रहने के लिए राजी कर लिया।
तब खलील खां अपनी पत्नी नगमा बी एवं बच्चे को केंद्र से ही अपने साथ अपने घर ले गया।
इस तरह परिवार परामर्श केंद्र की मेहनत के परिणाम स्वरूप एक और परिवार बिखरने से बच गया।

Related Articles

Back to top button