विधानसभा के सभी गांव एवं नगर में पहुंचेगी कमलनाथ वचन यात्रा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की जनता से वायदा किया है कि ₹500 में गैस सिलेंडर, 5 हॉर्स पावर तक की मोटर पर बिजली मुफ्त, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने, किसानों का कर्जा माफ, 100 यूनिट बिजली मुफ्त एवं 200 यूनिट का बिल हाफ , लाडली बहनों को ₹1500 प्रतिमाह सम्मान निधि इत्यादि सहित अन्य घोषणाएं को पूरा किए जाने का संकल्प दोहराने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कमलनाथ वचन यात्रा आज से शुरू की गई है ।
यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ इंका नेता नरेंद्र जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्रसिंह तोमर ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस के वचन पत्र को घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचना है ताकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उपरोक्त वचनों को पूरा करने होने का यकीन लोगों को हो सके। इस समय प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। जनता ने ठान लिया है कि हर हाल में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं अत्याचार देने वाली और झूठी घोषणाएं करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे । आज से रथयात्रा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते हुए गांव – गांव एवं शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जनजागरण के लिए पहुंचेगी । ताकि लोगों को कांग्रेस द्वारा लिए गए संकल्पों से अवगत कराते हुए जागरूक किया जा सके ।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में विजय पहलवान, संजीव ओसवाल, साहब सिंह ठाकुर , सचिन तोमर, हनीफ मुंशी, सैयद आसिफ अली, वरुण पंथी , विपिन तोमर, राशिद मंसूरी, पंकज राय, गौरव चौहान, गोलू विश्वकर्मा, गोविंद साहू, पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे ।



