कृषि

मूंग खरीदी केंद्र का किया श्रीगणेश

सिलवानी। किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र का शुभारंभ शनिवार को किरणवीर वेयर हाउस सिलवानी पर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं विधायक प्रतिनिधि विभोरकांत जैन के द्वारा तोल कांटों एवं कन्या पूजन कर खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष द्वारा समिति को अवगत कराया की किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। इस दौरान समिति प्रबंधक अशोक तिवारी, महेश नामदेव, नारायण यादव, महेंद्र चौरसिया, गजेंद्र गुप्ता, नीरज यादव, जमना यादव, विनोद राय, रूपेंद्र रघुवंशी, हम्माल मुकद्दम बाबू कुशवाह, धीरज यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button