अजय पटेल हमीरपुर बने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिलवानी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा रायसेन जिले के अंतर्गत नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैI
जिसमें सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी अजय पटेल (रघुवंशी), हमीरपुर को कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटेल ने इस दायित्व के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं विधायक देवेंद्र पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
जारी सूची में रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संतोष शर्मा को सांची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया है।
सिलवानी विधानसभा में
सुल्तानगंज – ऊदल सिंह ठाकुर
बेगमगंज शहर – संदीप विश्वकर्मा
बेगमगंज ग्रामीण -जाहर सिंह लोधी
सिलवानी -अजय सिंह रघुवंशी
बम्होरी – टीकम सिंह लोधी
जैथारी – धर्मदास ईवने
उदयपुरा विधानसभा में
देवरी – गरुण रघुवंशी
उदयपुरा – संतोष पवैया
बरेली – कौशलेंद्र सिंह चौधरी (धाकड़)
भारकच्छ – सबल पटेल
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में
बाड़ी – आसिम उल्लाह खान
सुल्तानपुर – राजेश गौर
चिकलोद – राजू जाट
ओबेदुल्लागंज – इमरत दरबार
मंडीदीप – अनूप पाल
सांची विधानसभा क्षेत्र
रायसेन शहर – मनोज अग्रवाल
रायसेन ग्रामीण – संतोष शर्मा
सांची – अंकित मेहतो
सांचेत – महाराज सिंह लोधी
देवनगर – रामबाबू लोधी
गैरतगंज – संजय राय


