पर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम विभाग ने जारी किया 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल । प्रदेश में ठंड का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाने के कारण लोगों को ठंड से बचना चुनौती बनता जा रहा है, ऐसे में लोगों को आग जलाकर ही अपना बचाव करना पड़ रहा है, क्योंकि काफी गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है, इस कारण लोग घरों के अंदर और बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 15 जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
इन 15 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट: मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर व नर्मदापुरम संभाग के जिले जैसे रायसेन, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, उज्जैन, रीवा, सतना, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है, इसी के साथ टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिले में पाला गिरने की संभावना व्यक्त की गई है, कुछ जिलों जैसे छतरपुर, ग्वालियर, दतिया में पाला गिरने की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर और रायसेन जिले में शीत लहर की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि कोहरे के कारण उड़ाने प्रभावित हो सकती है, वहीं घने कोहरे के कारण खांसी या सांस की तकलीफ से पीडि़त लोगों की समस्या बढ़ सकती है, आंखों में जलन, लाली या सूजन की समस्या भी हो सकती है, लंबे समय तक ठंड के सम्पर्क में रहने से नाक बहने की समस्या भी हो सकती है, इसी के साथ फसलों पर भी विपरित प्रभाव हो सकता है

Related Articles

Back to top button