धार्मिकमध्य प्रदेश

संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर बस स्टैंड पर दीप प्रज्वलित कर की आरती

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एक संत, एक देश, एक तारीख, एक समय, एक दीप, हम सब होंगे गुरु के समीप की थीम पर आधारित कार्यक्रम शाम 7 बजे भक्तिमय माहौल में मूलनायक श्री आदिनाथ जी और आचार्य श्री की 108 दीपों से संगीतमय आरती की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आचार्य श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लोगों ने अपने शब्दों से आचार्य श्री को शिद्दत से याद करते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज का उपकार उन सभी जीवों पर है, जिनको उन्होंने अहिंसा से जीने का मार्ग बताया, आपकी प्रेरणा से देश में कई गौशालाएं संचालित की जा रही हैं समाज की हजारों बेटियां आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से शिक्षण संस्थानों में विद्या अर्जित कर रही हैं। हथकरघा के रूप में हजारों लोग स्वरोजगार प्राप्त कर रहे हैं। आचार्य विद्यासागर महाराज ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देशी औषधी के उपयोग को ज्यादा बढ़ावा दिया। वक्ताओं ने विचारों के साथ-साथ ही आचार्य श्री द्वारा बताएं संयम, सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज ने स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने, ज्यादा से ज्यादा गौशाला खोलने, हथकरघा को बढ़ावा देने का काम किया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आचार्य विद्यासागर महाराज से प्रेरित होकर ही मेक इन इंडिया स्वदेशी को लेकर अभियान शुरू किया था। आचार्य विद्यासागर महाराज ने इंडिया को इंडिया नहीं भारत कहने पर जोर दिया ताकि भारत अपने वास्तविक रूप में विश्व का सिरमोर बन सके।
समाज अध्यक्ष अक्षय जैन सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया की केंद्र सरकार ने जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस के मौके पर 100 रुपए मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय लिया था। सिक्का जारी होने की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की गई थी। इस 100 रूपए मूल्य के सिक्के में जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज की तस्वीर को अंकित किया गया है। आज 6 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह ने विद्यासागर के प्रथम समाधि दिवस पर सिक्का जारी किया है जो शीघ्र प्रचलन में आएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए और कैंडिल जलाकर आरती की। तो कुछ नहीं जीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button