मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन का त्यौहार सिर पर, फिर भी अतिथि शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के अतिथि शिक्षक वेतन के लिए परेशान हो रहे हैं शहरी क्षेत्र में करीब 7 माह का वेतन वितरित नहीं हुआ वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 9 माह से अतिथि शिक्षक वेतन का इंतजार कर रहे हैं।
अब जबकि भाई बहन के प्यार का महत्वपूर्ण त्यौहार रक्षाबंधन करीब आ गया है ऐसे में कर्ज में डूबे हुए अतिथि शिक्षकों को त्योहार पर भारी मशक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अतिथि शिक्षक बराबर वेतन के लिए मांग कर रहे हैं उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि सावन से पहले पहले उनका पूरे वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
अतिथि शिक्षकों ने बताया कि फरवरी माह का वेतन का बजट आए हुए करीब एक माह हो गया है लेकिन वह भी प्रदान नहीं किया गया है। एक माह का वेतन ऊंट के मुंह में जीरे के समान है रक्षाबंधन का पर्व किस तरह से मना पाएंगे अतिथि शिक्षक इसी कशमकश में उलझे हुए हैं।
8 अगस्त को विभाग द्वारा करीब साढ़े तेईस लाख रुपए की राशि का आवंटन फरवरी माह का वेतन प्रदान करने के लिए सशर्त आवंटन किया गया है। लेकिन अगस्त का माह समाप्त होने में 8 दिन शेष रह गए हैं एक माह का वेतन भी अतिथि शिक्षकों को नहीं मिल पाया है अतिथि शिक्षक कर्ज लेकर अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजबूर हैं।
‌ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के कर्णधारों से शीघ्र पूरा वेतन प्रदान करने की मांग की है।
इस संबंध में नवागत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि एक माह का आवंटन प्राप्त हुआ है उसे शीघ्र वितरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शेष के लिए मांगपत्र वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है। रक्षाबंधन से पहले पहले आवंटन आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button