राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रसंग सोनी ने पाया तीसरा स्थान
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती बच्चे को शुरू से जिस रंग में डालो वह उसी रंग में ढलता है नगर के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप सोनी ने बचपन से ही अपने बेटे प्रसंग सोनी को चित्र कला में पारंगत किया , जिसने अपनी लगन से आज भोपाल में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके नगर का नाम रोशन किया है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा वन्य संरक्षण सप्ताह अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की थी जिसमें प्रसंग सोनी ने अपनी चित्रकला में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
ज्ञात हो कि प्रसंग सोनी इससे पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। वे भोपाल में रहकर चित्रकला में ही स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रसंग सोनी सेवानिवृत शिक्षक साहित्यकार प्रदीप सोनी के पुत्र हैं।
प्रसंग की इस कामयाबी पर विद्यानंद शर्मा, संतोष कंडया, चित्रकार हनीफ खान, कुन्दनलाल नामदेव, शिवशंकर भार्गव, सय्यद आबिद हुसैन तालिब, मुकेश कुमार नापित, अजय नेमा, रमेश भार्गव, शशांक दुबे, साहित्य श्रीवास्तव , डॉक्टर जितेंद्र तोमर, मनीष सोनी, दीपक कटारे, विजय कौशिक आदि ने बधाइयाँ प्रेषित की हैं।




