क्राइम

किसान के 1 लाख 60 हजार रुपए लूट कर भाग रहे चोर को किसान और हम्मांलो ने पकड़ कर की जमकर धुनाई

पुलिस के किया हवाले, पिटाई का वीडियो वायरल
रायसेन । शनिवार की शाम को रायसेन की कृषि उपज मंडी परिसर में एक किसान के साथ लूट हो गई। किसान अपनी धान की उपज बेचकर राशि एक 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर जा रहा था तभी एक उक्त राशि लेकर भागा, तो भाग रहे चोर को किसान और हम्मालो ने पकड़ लिया और चोर की जमकर धुनाई कर दी है।
मोके पर रायसेन कोतवाली पुलिस पहुंच गई है। लूट के रुपए बरामद कर लिए हैं। चोर की जमकर धुनाई करते हुए उसे थाने लेकर आए और पुलिस के हवाले कर दिया है।
रायसेन एसडीओपी अनीता प्रबल शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान निखिल गोस्वामी निवासी निसदीखेड़ा थाना सांची की हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने आरोपी को पकड़ने में मदद करने वालो को पुरुषकृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button