मध्य प्रदेश
लिटिल स्वीप सिंगर हूरिया फ़ातिमा का कलेक्टर बंगले में मनाया गया जन्मदिन
केक काटकर, हूरिया के उज्ज्वल भविष्य की कलेक्टर ने कामना की
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमारिया। मतदाता जागरूकता अभियान में मतदाताओ को मतदान हेतु प्रेरित करने वाली जिले की लिटिल स्वीप सिंगर हूरिया फ़ातिमा पिता जिशान सिद्दीकी माता मेहविश सिद्दीकी का जन्मदिन कलेक्टर बंगले में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य, सी ई ओ जिला पंचायत इला तिवारी, इवा तिवारी , शशांक गुप्ता की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ज्ञातव्य हो कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन में मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें , इसके हूरिया फ़ातिमा ने मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से गीत की प्रस्तुति दी गई थी, जिसकी सराहना भी की गई थी।



