मध्य प्रदेश
वन विभाग के बाबू का ऑफिस में शराब पीते वीडियो वायरल, निलंबित

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिंगरौली । सिंगरौली में वन मंडल कार्यालय में पदस्थ क्लर्क का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह दफ्तर में बैठकर शराब पीता नजर आ रहा है।
साथी महिला कर्मचारी के वीडियो बनाने पर वह उसे धमकाता भी दिख रहा है।
साथी महिला कर्मचारी ने रोका तो क्लर्क शराब की बोतल दिखाते हुए बोला- लो, अब खींचो फोटो।
वीडियो में बाबू शिवराजसिंह कहते हुए दिख रहा है,फोटो खींचना है। लो अब खींच लो। इसके बाद वह दराज से शराब की बोतल निकालता है। शराब कप में डालने के बाद बोतल दिखाते हुए कहता है- *ऐसा फोटो रख दूंगा न कि हालत भूल जाएगी। हम तो नहीं रहूंगा तो तुमको बर्बाद करके जाऊंगा। इसको लिख लो। अब इस ऑफिस में केवल तू रहेगी या मैं रहूंगा।
वीडियो वायरल होने पर बाबू शिवराज सिंह को निलंबित कर दिया गया।



