मध्य प्रदेश
आग तापते समय हाथ से गिरे बम, विस्फोट, दो युवक गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप आग तापते समय हाथ से रस्सी बम गिर जाने पर दो युवक बुरी तरह घायल हो जाने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ निवासी आकाश पिता गुठठे आदिवासी उम्र 27 वर्ष
और ओमकार पिता राजू अहिरवार निवासी नरसिंहगढ़ घायल हो गए. जहां जिला अस्पताल डॉक्टर मनीष संगतानी, डॉक्टर राकेश राय और ड्यूटी रत डॉक्टर प्यूस ने भर्ती कर इलाज किया।



