खेल

ऑल इंडिया डे नाइट शूटिंग बालीवाल प्रतियोगिता 21 फरवरी से

सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम खैरी में सहारा क्लब के तत्वाधान में ऑल इंडिया डे नाइट शूटिंग बालीवाल प्रतियोगिता 21 फ़रवरी से 23 फ़रवरी तक आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीमे भाग ले रही है, दिल्ली ऐम्स, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, आईएससी महाराष्ट्र, जामनेर महाराष्ट्र, मप्र और क्षेत्रीय सभी टीमे भाग लेंगी।
आयोजन समिति से ज़ाकिर खाँन सरपंच, गोविंद सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम पुरुष्कार इकतीस हजार एक रूपये एवं शील्ड, द्वितीय पुरुष्कार इक्कीस हजार एक रूपये एवं शील्ड, तृतीय एवं चतुर्थ पुरुष्कार दस हजार एक रूपये एवं शील्ड प्रदान की जावेगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ मैच का पुरुस्कार भी दिया जावेगा।
ज्ञातव्य हो कि ग्राम खैरी में कई वर्षो से प्रतिवर्ष ऑल इंडिया डे नाइट शूटिंग बालीवाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की तैयारी ज़ोरो पर चल रही है।

Related Articles

Back to top button