हार जीत से ही खिलाड़ी का विकास होता : जीवनसिंह पाल

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप । हार जीत से ही खिलाड़ी का विकास होता है। जीत हमेषा हौसला दिलाती है एवं हार हमें और उर्त्कष्ट प्रदर्षन करने की उमंग बढ़ाती है। इसलिए कभी भी हिम्मत नही हारनी चाहिए। और हमेशा एक सकरात्मक सोच एवं आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक खेल खेलना चाहिए। जिसमें जीत सुनिष्चित है। यह बात शासकीय खेल मैदान के बॉस्केट बॉल के मैदान पर खिलाडियों के बीच में सेवा समिती अध्यक्ष जीवनसिंह पाल ने कही। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों में आगे बढ़ने की ललक ही उसे आगे बढ़ाती है। इस दौरान उन्होेने विधायक सुरेन्द्र पटवा के पास पहुंचकर जन्मदिन का आशीर्वाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद र्स्पोटस एकाडमी के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन, उपाध्यक्ष आकाष रघुवंशी, घनश्याम गोस्वामी, विवेक संगोड़े, राधिका पाल, भावना वनखेड़े, राम मोहनिया, हरिओम विश्वकर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।



