खेलमध्य प्रदेश

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी प्रतियोगिता का हुआ समापन

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । रायसेन जिले के विकासखंड उदयपुरा की ग्राम पंचायत थालादिघावन में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान थाला दिघावन और भोपतपुर टीम के बीच खेला गया जिसमें भोपतपुर टीम ने बाजी मारी ₹31000 रुपये वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 फरवरी को हुआ जिसमें क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार नरेंद्र पटेल बाबूजी गडरवास तथा द्वितीय पुरस्कार ₹21000 रुपये ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदयपुरा लोधी संतोष पवैया के द्वारा दिया गया एवं मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सीरीज दीपक खजुरिया थाला दिघावन द्वारा दिया गया विधायक पुत्र नरेंद्र पटेल, बाबूजी लोधी, संतोष पवैया, भोपाल सिंह लोधी, ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया फाइनल मुकाबला देखने के लिए थाला दिघावन सहित आसपास के ग्रामों के हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथियों का कमेटी ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र पटेल के जेष्ठ पुत्र नरेंद्र पटेल बाबूजी, लोधी संतोष पवैया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदयपुरा, भोपाल सिंह लोधी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, संतोष रघुवंशी, ललित पटेल, शैलेंद्र लिधौरिया पत्रकार, बबलू रघुवंशी सहित मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button