क्राइम

CMO और क्लर्क 50 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

नलकूप खनन का बिल पास करने के बदले ठेकेदार से ले रहे थे रिश्वत
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
मंडला। एमपी के मंडला जिले के निवास में बुधवार को जबलपुर की लोकायुक्त की टीम ने जिले के बड़े अधिकारी को बड़ी रिश्वत की राशि लेते गिरफ्तार किया है।
टीम ने नगर परिषद के सीएमओ और उनके क्लर्क को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मंडला जिले के महाराजपुर के ठेकेदार जगमोहन शंकर ने नगर परिषद निवास में साल 2022 में तीन नलकूप खनन का कार्य किया गया था, जिसका भुगतान करीब 1 लाख 97 हजार रुपए होना था, जिसके लिए नगर नगर परिषद के सीएमओ 1 साल से परेशान कर रहे थे, उनके द्वारा बिल पास करने के लिए करीब 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी. बाद में 50 हजार में मामला तय हुआ, रिश्वत क्लर्क को देना था। लेकिन ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी।
आज क्लर्क को आज 50 हजार रुपए दिए जा रहे थे, उसी दौरान जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर क्लर्क संदीप दुबे और सीएमओ विकेश कुमरे को रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद में हड़कंप मच गया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button