क्राइम

8 लोगों को जुआं खेलते पकड़ा, 20410 रुपए के साथ तीन कार जब्त

सिलवानी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल मीना के निर्देशन एवं एसडीओपी मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारत सिंह ने क्षेत्र में जुआं खेलने की मुखबिरी की सूचना पर थाना क्षेत्र में जुआं खेलते हुए 8 लोगों को धर दबोचा। उनके पास से 52 ताश के पत्तों के साथ 20410 रुपए नगदी एवं तीन कार जब्त करने में सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना सिलवानी की पुलिस चौकी जैथारी के ग्राम बाड़ा देवरी के जंगल में जुआ खेलते हुए 8 लोगों को ताश के पत्तों के साथ दांव लगाते हुए नगदी 20410 रूपये नगदी एवं तीन कार मारुति सेलेरियो एमपी 04 सीटी 8922, अल्टो के10 एमपी 04 जेडबी 8511 एवं एमपी 04 जेडबी 4528 को उनके फड़ से जब्त की। आरोपियों में अमित रघुवंशी, नीरज धाकड़, राजू निवासी आलीबाड़ा उदयपुरा, ओमप्रकाश लोधी निवासी कुंडाली तहसील सिलवानी, राजकुमार मेहरा, रूपेश कुशवाहा, राजकुमार राजपूत, दीपक गोस्वामी निवासी उदयपुरा को गिरफ्तार कर जुआं अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भारत सिंह, एएसआई राम आशीष शर्मा, रामाधार रघुवांशी, शम्स खान, सुरेन्द्र, नरेंद्र रघुवंशी, सुनील, मुकेश यादव आदि पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button