धार्मिक

श्रीमद् भागवत कथा आनंद महोत्सव का आयोजन 19 जुलाई से

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय श्री सीताराम पैलेस पुराना बस स्टैंड गौरझामर में श्रावण मास की आगामी 19 जुलाई से साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आनंद महोत्सव रुद्री निर्माण एवं अभिषेक का विशाल आयोजन किया जा रहा है कथा व्यास पंडित श्री स्वामी रसिक बिहारी महाराज वृंदावन धाम के श्री मुख से श्रोता सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का परम आनंद प्राप्त करेंगे।
19 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाली कथा में प्रथम दिवस 19 जुलाई को श्रीमद् भागवत कथा का महात्म बताया जाएगा 20 जुलाई को सृष्टि वर्णन एवं कपिला व्याख्यान होंगे 21 जुलाई को ध्रुव चरित्र जड़ भरत एवं प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया जावेगा 22 जुलाई को श्रीराम व श्री कृष्ण जन्म की कथा 23 जुलाई को श्री कृष्ण बाल लीलाएं वा गोवर्धन पूजा 24 जुलाई को महारास लीला श्री कृष्ण मथुरा गमन उद्धव चरित्र रुक्मणी विवाह सुनाया जाएगा 25 जुलाई को सुदामा चरित्र सुखदेव विदाई तथा व्यास पूजन होगा 26 जुलाई को पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया गया है श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन कर्ता बिल्थरे परिवार द्वारा सभी सुधि भागवत प्रेमी श्रोताओं से कथा श्रवण हेतु सादर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button