धार्मिक

श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया भोजन प्रसादी ग्रहण

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शगुन मैरिज गार्डन में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र की कथा के साथ हुआ इसके बाद नगर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया ।संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का वाचन खजुरी ताल सतना के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी रामलला आचार्य के श्री मुख से किया गया । श्रीमद भागवत कथा के आयोजक अग्रवाल समाज समिति रायसेन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसी अग्रवाल उनके अनुज मनमोहन अग्रवाल बृजेश अग्रवाल सहित फोर्ट क्लब रायसेन और अमरनाथ सेवा समिति रायसेन द्वारा किया गया। इसमें बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रसाद पाराशर दिनेश अग्रवाल और पुष्पाल सिंह राठौर का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button