मध्य प्रदेश
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जांच, 9 वाहन चालकों पर 4500 रुपए का जुर्माना

जांच कार्रवाई से मची हड़कंप
रायसेन । जिला परिवहन अधिकारी जगदीश भील ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । अमरावत घाट पर वाहनों की जांच की गई । जिसमें 25 वाहनों की चेकिंग की गई । जिसमें 9 वाहन ऐसे निकले जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जिनके चालकों पर 4500 रुपए का जुर्माना लगाकर उन पर चालानी कार्रवाई की गई ।
जिला परिवहन अधिकारी जगदीश भील ने बताया कि अब सभी तरह के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का होना जरूरी कर दिया गया है। सभी वाहन चालकों को यह नंबर प्लेट लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा भी खत्म हो गई है ।अब जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है उन पर चालकों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।



