क्राइम
सड़क दुर्घटना में ट्रक ने मारी टक्कर युवक घायल
रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । सोमवार की सुबह 10 बजे के लगभग एक अज्ञात ट्रक ने उचेर निवासी मनोज पाल पिता राजा रामपाल उम्र 38 वर्ष को होटल गेटवे के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 146 पर ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे मनोज पाल को सर में चोट आई एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस एवं लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सांची अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा, और विदिशा से भोपाल रेफर किया गया है।टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश पुलिस कर रही है मनोज पाल सुबह दूध विक्रय करके लौट रहे थे इसी बीच यह घटना हुई।



