क्राइम

वृद्ध ने अपने ही खेत पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक दिन पूर्व ही बेटी ने नवजात शिशु को फेंक दिया था झाड़ियों में
सिलवानी । थाना सिलवानी के ग्राम घाना (खमरिया खुर्द) में एक वृद्ध ने अपने ही खेत पर पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार शिवराजसिंह आदिवासी पिता नन्हेवीर आदिवासी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम घाना (खमरिया खुर्द) ने खेत पर आचार के पेड़ पर गमछे से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके से शव को उतारकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनो को सौप दिया।
मृतक के मामा का लड़का हीरालाल आदिवासी ने बताया कि शिवराज सिंह कल सुबह से ही मानसिक रूप से परेशान था और दोपहर में घर से बिना बताए चले गए थे। रात में घर नही आने पर आज सुबह खोजबीन की गई तो वह अपने खेत में पेड़ से लटके हुए मिले। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। मृतक की लडकी राजकुमारी आदिवासी ने मंगलवार की रात्रि में नवजात को सियरमऊ के पास झाड़ियों में फेंक दिया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि लडकी द्वारा नवजात को फेकने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था।
इस संबंध में टीआई डीपी सिंह ने बताया कि घाना में वृद्ध की फांसी लगाने की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया, मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है।

Related Articles

Back to top button