सब्जियों से भरा वाहन पलटा, चालक ने कहा गाय को बचाने के चक्कर में बिगड़ गया नियंत्रण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबलपुर स्टेट हाईवे दमोह नोहटा आभाना तक इन दिनों आवारा मवेशियों का कब्जा है जिससे दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन चलना मुश्किल हो रहा है सड़कों पर मवेशियों की दम चौकड़ी के चलते वाहनों को निकालने के लिए सड़क नहीं बचती है कई बार मवेशियों को बचाने में वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं ऐसा ही मामला आज देखने को मिला जब दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे नोहटा सेतु के पास मवेशियों को बचाने के चक्कर में सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा गया ट्रक में भारी सब्जियां सड़क व सड़क किनारे विखर गई थी हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है ।
चालक राशिद खान ने बताया ग्वालियर की गाड़ी थी साईंया से रायपुर गोभी से भरा ट्रक जा रहा था नोहटा सेतु के पास सड़क पर दो गायों के लड़ने की वजह से गायों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है ट्रक में सवार चालक क्लीनर को ममोली चोटें आई थी नोहटा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद दोनों की स्थिति ठीक है।



