मध्य प्रदेश

समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जायें-कलेक्टर मयंक अग्रवाल

कलेक्टर ने निर्वाचन निर्विघ्न संपन्न कराने दी बधाई समय-सीमा बैठक संपन्न, दिए अहृम दिशा-निर्देश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा है कि समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर लिया जाए। उन्होंने जिले में आदिम जाति, शिक्षा और सर्व शिक्षा के छात्रावास में आवश्यक मरम्मत कार्य के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मयंक अग्रवाल ने कहा छात्रावास में सीसीटीवी नहीं हो तो व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए, अगले सप्ताह समीक्षा की जाएगी। मयंक अग्रवाल विधानसभा निर्वाचन के बाद आयोजित समय सीमा बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर एडिशनल कलेक्टर मीना मसराम विशेष रूप से मौजूद रही। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संबंध में चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों से कहा इसमें गति लाई जाए। साथ ही सीमांकन- बटवारा आदि का भी तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा 13 दिसंबर को राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी, सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक जानकारी सहित समय पर बैठक में मौजूद रहे इसके पूर्व कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बैठक के प्रारंभ में सभी अधिकारियों को निर्वाचन निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने अपनी पूरी क्षमता के साथ बेहतर कार्य संपादित किया बैठक में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जल निगम और एचडी के अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों की रिव्यू की जाएगी। सभी तैयारी के साथ बैठक में निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हो। उन्होंने आकांक्षा जिला संबंधित कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा पीडीएस के तहत वितरित होने वाला खाद्यान्न समय पर राशन दुकानों पर पहुंच जाए, यह सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा जहां ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं निर्धारित नियम अनुसार कार्रवाई कर ली जाए। बैठक में सभी एसडीएम और जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button