क्राइम

सागर लोकायुक्त ने की टीकमगढ़ में कार्यवाही, पांच हजार की रिश्वत लेते पर्यवेक्षक महिला बाल विकास पकड़ी गई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आवेदिका नेहा यादव संविदा पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विभाग टीकमगढ़ ने आरोपीया रचना बुदोलिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग टीकमगढ़ के विरुद्ध वेतन निकालने एवं संविदा अनुबंध बढाने के एवज र्मे 10000 /- की रिश्वत की मांग की गई थी जिस पर आज रचना बुदोलिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग टीकमगढ़ का शासकीय आवास टीकमगढ़ से रिश्वत राशि-10000/- रुपये परआवेदक आवेदिका के वेतन निकालने एवं संविदा अनुबंध बढाने के एवज र्मे 5000 /- की रिश्वत कुछ दिन पूर्व लिया था आज शेष 5000/- रूपये लेते हुए दिनांक 2/1/24 को आवास पर रंगे हाथों पकड़ा गया।
यह कार्यवाही योगेश्वर शर्मा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर के मार्गदर्शन में ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक रंजीत सिंह लोकायुक्त, उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह, निरीक्षक बीएम द्विवेदी निरीक्षक रोशनी जैन, प्र.आर. शफीक, आरक्षक संजीव अग्निहोत्री आरक्षक राघवेन्द्र. आरक्षक सुरेंद्र प्रताप आरक्षक द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button