पर्यावरणमध्य प्रदेश
सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में हुआ पौधरोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर विवेकनंदपुरम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य शिवराज सिंह चौधरी ने वृक्षों का हमारे जीवन में उपयोग के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है वृक्ष हमारे जीवन में दैनिक उपयोग में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से प्रभावित करते है वृक्षों से हमें बहुमूल्य औषधियां प्राप्त होती है तथा हमारे जीवन को प्राणवायु उपलब्ध होती है वृक्ष हमारे वातावरण को संतुलित रखते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आचार्य दीदी एवं भैया, बहिन उपस्थित रहे



