सीएम राइज के छात्र खेलेंगे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
सिलवानी । सीएम राइज स्कूल के छात्र अर्जुन और मयंक का चयन अंडर 14 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भोपाल संभाग की टीम में किया गया है। यह दोनों ही छात्रों ने नसरुल्लागंज में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रायसेन जिले की टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पन्ना में किया जा रहा है। सीएम राइज स्कूल के खिलाड़ी विगत दो वर्षों से खेलों में राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सिलवानी का नाम रोशन कर रहे हैं ।
उनकी इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य एनपी शिल्पी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, वरिष्ठ शिक्षक स्वतंत्र नेमा, कोच आरिफ खान, कमलेश जाटव, उवेश मंसूरी, आशीष दीक्षित ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



