खेल

67वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बेगमगंज को मिले 2 कांस्य पदक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम के 18 भैया बहनों ने 67वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा गतका खेल प्रतियोगिता में सहभागिता की और दो कांस्य पदक प्राप्त किए। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित हुई जिसमें भारत के समस्त प्रदेशों के स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और अपना दमखम दिखाते हुए अपना स्थान भारत की मेरिट सूची में अर्जित किया वही शिशु मंदिर के भैया बहनों ने विद्या भारती के दल के रूप में अपना दम दिखाते हुए टीम इवेंट में दिल्ली, सीबीएसई, तेलंगाना और गुजरात को पराजित कर संपूर्ण भारत में अपना तीसरा स्थान प्राप्त किया पदक विजेता खिलाड़ियों में रामभानु पांडे, यशपाल घोषी, अंकित कुमार की टीम) रही।
वही सिंगल इवेंट में यशपाल घोषी ने गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नगर आगमन पर नगर के सम्माननीय नागरिकों एवं विद्यालय समिति विद्यालय आचार्य परिवार ने फूलमाला एवं ढोल नगाड़ों के साथ भैया बहनों का स्वागत किया। स्वागत करने बालों में विद्यालय समिति सचिव धर्मेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव, सदस्य राकेश भार्गव, अभिभावक टेकसिंह लोधी, रविंद्र शर्मा, प्राचार्य हनुमान बाग जयप्रकाश तिवारी, राजेंद्र शर्मा सहित विद्यालय परिवार से दीदी आचार्य और अभिभावक सम्मिलित रहे ।

Related Articles

Back to top button