अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक की मौत, दो गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह जबलपुर मार्ग नोहटा मड़ा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने दमोह जिला अस्पताल भिजवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर नोहटा थाने से एएसआई माधव राय, प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पांडे, शिवम चौबे और भी पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गणेश पाल निवासी समनापुर उम्र 30 वर्ष, सोनू पिता महेश पाल उम्र 17 वर्ष निवासी मंगोला, हरचठ पिता दशरथ पाल उम्र 18 वर्ष बताए गए हैं। बताया गया है कि शादी में शामिल होने के लिए मंगरई गए हुए थे. तभी बाइक सवार अभाना की ओर आ रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक की मौत और दो घायल हुए हैं. जहां पुलिस ने गणेश पाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है।



