सीवरेज लाइन वालों ने नगर से बना दिया नरक, सड़को के हालात बदतर
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर में करीब 3 साल से चल रहे सीवरेज लाइन वालों ने नगर के सभी 15 वार्डों के रोड को बर्बाद कर दिया कहीं रोड बनी है तो कही टूटी पडी है। नगर परिषद की मेन रोड नगर परिषद से लेकर धूनी वाले दादा दरबार तक करीब 8 माह से निर्माणाधीन पड़ी है जिससे लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है और सबसे बड़ी समस्या मेन बाजार में सोसाइटी जाने वाली रोड पर है, जहां पर सीवरेज वालों ने रोड पर नाली खोद दी है जिसके चलते हाईवे रोड पर पानी बह रहा है यह समस्या करीब 3 महीने से है। वाहन निकलने में पानी चलते हुए लोगों पर उचटता है, एवं इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है । इसी तरह शिव शक्ति मंदिर के पास भी नल की लाइन टूटी हुई है जिससे रोड पर पानी बह रहा है। जनपद पंचायत के पास भी रोड पर नल की लाइन लीकेज है जहां पर पानी भरा रहता है और कीचड़ मची रहती है। वाहन निकलते है जिससे पानी एवं कीचड़ लोगों पर उचट जाती है इस कदर सीवरेज वालों ने नगर परिषद की रोड़ों को तहस-नहस कर दी है । नागरिकों ने जल्द से जल्द इन रोडों को एवं पानी के लीकेज को बंद करने की मांग की है जिससे जनता को परेशानी ना हो।



