मध्य प्रदेश

सेवानिवृत्ति पर नम आंखों से कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक को दी विदाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज महिला बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आने वाला आंगनबाड़ी केंद्र सुल्तानगंज में सोमवार का दिन यादगार दिन बनकर रह गया। जहां करीब तीन दर्जन महिलाएं कुछ देर तक फूट-फूट कर रोती हुई दिखाई दी गई। अधिकांश ऐसे नज़ारे बेटी की शादी के बाद विदाई में देखने को मिलते है। जहां एक तरफ ढोल नगाड़े बजते हैं उपहार दिए जाते हैं। स्वागत होता है पर जब विदाई होती है तो उस जगह हर एक व्यक्ति की आंखे नम हो जाती हैं। ऐसा ही नज़ारा आज सुल्तानगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर देखने को मिला। 30 वर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग में सेक्टर पर्यवेक्षक के पद पर अपनी सेवाएं देकर प्रेमबाई पंथी सेवानिवृत हुई हैं। इस उपलक्ष में सुल्तानगंज सेक्टर अंतर्गत आने वाले समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रेमबाई पंथी का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। पहले तो प्रेमबाई पंथी का कार्यकर्ताओं द्वारा हारफूल माला और उपहार देकर स्वागत किया गया वहीं प्रेमबाई पंथी को विदा करते समय समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयं प्रेमबाई पंथी की आंखें छलक आएं और कई महिलाओ रोते रोते-रोते हिचकियां लग गई । कार्यकर्ताओं ने उनके अच्छे कार्यों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक सीमा इक्का, पर्यवेक्षक अभिलाष ठाकुर मौजूद रहीं जिन्होंने परियोजना की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Related Articles

Back to top button