ज्योतिषधार्मिक

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 02 अप्रैल 2026 गुरुवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
. ⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 *02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि है। जो कि आज पूर्णिमा 07:41 ए एम तक है, आज गुरुवार है। आज श्री हनुमान प्राकट्योत्सव भी है।अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल राहुकाल01:59 अपराह्न से 03:32 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज हस्त 05:38 पी एम तक का योग है। साथ ही आज अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:50 पी एम तक रहेगा। प्रदोष काल मुहूर्त 01 अप्रैल, शाम 6:39 बजे से।चन्द्रमा आज कन्या में संचार करेंगे। गुरुवार के दिन पर गुरु ग्रह, भगवान दत्तात्रेय और सभी प्रकार के गुरुओं का अमल होता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपायों से अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। 🐑 *मेष राशि – आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
🪶 *उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को हरे रंग के कपड़े गिफ्ट में देने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। 🐂 *वृषभ राशि – ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
🪶 *उपाय :- पारिवारिक जीवन को अच्छा रखने के लिए बिस्तर पर क्रीम रंग की चादर का प्रयोग करें। 👩‍❤️‍👨 *मिथुन राशि – आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
🪶 *उपाय :- फटे पुराने कपड़े, रद्दी सामान, अखबार आदि को घर से बाहर निकालना पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा है। 🦀 *कर्क राशि – ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।
🪶 *उपाय :- दाम्पत्य सुख प्राप्ति के लिए केसर का खाने में प्रयोग करें। 🦁 *सिंह राशि – सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।
🪶 *उपाय :- केले की जड़ को अपने पास रखने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलता है। 👰🏻‍♀️ *कन्या राशि – दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो ज़रूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। दिन वाक़ई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।
🪶 *उपाय :- प्रेम सम्बन्धों में मन-मुटाव को दूर करने के लिए अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं। ⚖️ *तुला राशि – आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।
🪶 *उपाय :- लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस पानी का सेवन करने से हेल्थ अच्छी रहेगी। 🦂 *वृश्चिक राशि – ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
🪶 *उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पूर्व की ओर मुख करके भोजन करें। 🏹 *धनु राशि – दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।
🪶 *उपाय :- किचन में बैठकर खाना खाने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे। 🐊 *मकर राशि – आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
🪶 *उपाय :- दूध में हल्दी डालकर पीने व नहाने वाले पानी में हल्दी डालकर स्नान करने से पारिवारिक जीवन अच्छा होगा। ⚱️ *कुम्भ राशि – आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।
🪶 *उपाय :- पीले रंग के जूतों का प्रयोग करने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी। 🐬 मीन राशि – अपनी सेहत का ख़याल रखें। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी ज़िम्मेदारी समझाने की ज़रूरत है। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे 🪶 *उपाय :- पीपल की जड़ में तेल चढाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
✍🏼 नोट : कृपया ध्यान दें जी : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। तथा अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ_

Related Articles

Back to top button