हम जितने अधिक पेड़ लगाएंगे पर्यावरण उतना ही समृद्व होगा : सुशील नामदेव
मुक्तिधाम में किया पौधारोपण कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा हटा नाका मुक्तिधाम में पौधारोपण कार्यक्रम सावन माह के सोमवार को किया गया। जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने कहा कि हम जितने अधिक पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण उतना ही समृद्व होगा हमारा कर्तव्य है कि हम पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दे जिससे भविष्य में आपदाओं से बचा जा सकें।
कार्यक्रम समन्वयक अंकित बसेडिया ने बताया कि आज हमारे द्वारा 51 पौधो का रोपण किया गया एवं संकल्प लिया। वृक्षो का महत्व कोरोना काल मे आम जन मानस को ज्ञात हुआ है अगर अभी भी हम इनकी रक्षा नही करते तो आने वाली पीढ़ी को इसका एहसास होगा। ब्लाक समन्वयक वंदना जैन, भावना दुबे, अनुराग गौतम, निर्मल राठौर, रामदीन पटेल, राजकुमार रैकवार, वरदान राजपूत, रत्नेश सुमन, अभिषेक जन जागृति समाज कल्याण समिति के श्रीकांत नेहरू युवा मंडल राजकुमार सेन, वतन एकता समिति बबली विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही।



