क्राइम

जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस ने मारा छापा, 21 हजार रुपए, 12 आरोपी सहित 12 मोबाइल जप्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा जुआ फड़ पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में एव तेन्दूखेड़ा एसडीओपी के मार्गदर्शन में तेजगढ़ पुलिस ने बीती रात हर्रई रिछयाऊ रिचकुड़ी भोरपानी के जंगल में जुआ फड़ पर छापा मारा।
तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि जंगल मे जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर रात में छापा मार कार्यवाही की गई।जिसमें 12 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। साथ हीं कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जुआरियों के कब्जे से 12 मोबाइल लगभग 70 हजार कीमती एवं 21 हजार नों सौ रुपये नगद, एवं तास पत्ते जप्त किये गए है। जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक अभिषेक पटेल, एएसआई संजय सिंह, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह,आरक्षक नन्हे भाई, रामनिवास उइके, चैन सिंह, जीआरएस, राजाराम यादव, बलराम शर्मा की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button