धार्मिक

हिंदू युवा सेवा दल के तत्वाधान में निकली विशाल चुनरी यात्रा

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज  ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू युवा सेवा दल  अध्यक्ष जयकरण पटेल के तत्वधान में  विशाल चुनरी  यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर ब्लॉक परिसर से शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई  मां खेरापति माता मंदिर पहुंची जहां पर चुनरी उड़ाने के बाद महा आरती का आयोजन संपन्न हुआ।
    बाजे गाजे के साथ चुनरी यात्रा में महिलाएं भजन गाती हुई युवा ढोलको  की थाप पर लेझमें  बजाते हुए चल रहे थे। वहीं युवा मैया के जयकारे भी लगा रहे थे चुनरी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई जगह-जगह रंगोली सजाई गई 2 साल कोरोना कॉल के कारण कार्यक्रम औपचारिक रहा था लेकिन इस बार युवाओं में चुनरी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह था महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर इस में भाग लिया।
     चुनरी यात्रा में पूर्व विधायक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देवेन्द्र पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष मलखान सिंह जाट, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, सीएम साहू, नवल किशोर बबलू यादव, हिंदू युवा सेवादल अध्यक्ष जयकरण पटेल आदि मयंक जैन ने अपने साथियों सहित शक्ति स्वरूपा कन्यों की पूजा अर्चना की माता  की चुनरी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button