मध्य प्रदेश

किसान ने सुरक्षित चीतल के बच्चे को वन विभाग को सौपा

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मॉं तो फिर मॉं होती है यह चीतल के बच्चे को कहां मालूम की भैंस भी उसकी मॉं है । जंगल से भटक कर एक चीतल का बच्चा भैंस को माँ समझकर उसके साथ पीछे पीछे गांव पहुंच गया अभिषेक गौर ने उसे सुरक्षित रखते हुए वन विभाग को सौंप दिया है।
निकटवर्ती ग्राम सागोनी गुसाईं के जंगल में चीतल का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ कर भैंसों के पास आ गया जब भैंस मालिक अभिषेक गौर जो जंगल में अपने पालतू जानवरों को चरा रहा था जब उसकी नजर चीतल के बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे जंगल की तरफ भगाने का प्रयास किया लेकिन वह भैंसों के करीब आ गया और भैंस को अपनी मॉं समझकर भैंस के साथ-साथ गांव आ गया उसे भगाने का प्रयास किया पर छोटा था नहीं भाग पाया तो अभिषेक गौर वन समिति अध्यक्ष सीताराम लोधी को साथ लेकर वन विभाग बेगमगंज पहुंचे और डिप्टी रेंजर एसएल डाबर को सौंप दिया। इसके पहले दो हिरण नर और मादा डिप्टी रेंजर पहले ही रखे हुए हैं। जिन्हें रोज हरी घास और एक 1 लीटर दूध भी उपलब्ध करा रहे हैं। उनका प्रयास है कि थोड़े बड़े हो जाएं तब उन्हें चीतलों का झुंड देखकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button