मध्य प्रदेश

युवा पत्रकार हिमांशु श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

जॉर्जिया यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, आगरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
भोपाल। अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्जिया यूनिवर्सिटी ने गैरतगंज के युवा पत्रकार हिमांशु श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। यह सम्मान उन्हें 31 जनवरी को आगरा के सरोवर होटल में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया।
समारोह में जॉर्जिया यूनिवर्सिटी की चैयरपर्सन लुईस पेन ने हिमांशु श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और मिस इंडिया सिमरन आहूजा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिमांशु श्रीवास्तव वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशक एवं संपादक हैं।

Related Articles

Back to top button