मध्य प्रदेश
3 दिन से लापता 11 वर्षीय बालिका का नदी में मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । रायसेन जिले के थाना सलामतपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़ियाखेड़ा निवासी कमरसिंह अहिरवार की 11 साल की बच्ची निहारिका अहिरवार 3 दिन से 11 गुम हो गई थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के निर्देशन में 2 टीम बनाकर बालिका की तलाश की जा रही थी कई जगह तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल पा रहा था।रविवार को ग्राम मुड़ियाखेड़ा स्थित घोड़ा पछाड़ नदी में बालिका का शव मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रायसेन भेजा।
वही मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल एवं एसडीओपी पहुंचे मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





