पंचायत सचिव 4 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में

पीएम आवास योजना की राशि के बदले में मांग रहा था 7 हजार घूस
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर/मंडला। शुक्रवार को लोकायुक्त जबलपुर ने मंडला जिले में पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने के लिए रिश्वत की 4000 की राशि लेते रंगे हाथों धर दबोचा।
आवेदक- खिलोन सिंह पंद्रो, वन ग्राम डुंगरिया ग्राम पंचायत ख़ुक्सर जिला मंडला
आरोपी- संतोष कुमार झारिया सचिव, ग्राम पंचायत ख़ुक्सर जिला मंडला
घटना –11 अप्रैल 2025
घटनास्थल- राम सैयाम की चाय नाश्ता दुकान, फूलसागर जिला मंडला
रिश्वत राशि- ₹ 4,000/-
विवरण = आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर संजय साहू को शिकायत की कि आवेदक के पिता के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ है। जिसकी प्रथम एवम् द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है जिसके भुगतान प्राप्त कराने के एवज में पारितोषिक के रूप में संतोष कुमार झारिया, सचिव, ग्राम पंचायत ख़ुक्सर जिला मंडला के द्वारा ₹7000 रिश्वत की मांग की जा रही है, शिकायत सत्यापन उपरांत आज राम सैयाम की चाय नाश्ता दुकान, फूलसागर जिला मंडला में रिश्वत राशि ₹ 4000/- लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया तथा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ।
ट्रेप दल में इंस्पेक्टर कमलसिंह उईके, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल था।



