73 हितग्राहियों ने लाभ लेने को दिया आवेदन, पोड़ी खुर्द में शिविर का हुआ आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि गरीब तबके को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ असानी मिल सकें l इसी क्रम ग्राम पंचायत पौड़ी खुर्द में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हितग्राहियों ने आवेदन दिया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | मुख्यमंत्री जन सेवा कार्यक्रम के तहत शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने गरीब हितग्राही शिविर में पहुंचकर आवेदन फार्म जमा किया | जानकारी के अनुसार हितग्राहियों ने आवेदन फार्म शिविर मे प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान निधि 5, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 38, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना 1, इंदिरा गांधी कल्याणी पेंशन 1, खाद्यान्न पर्ची 3, आयुष्मान कार्ड भारत मिशन 20, खाद्यान्न पर्ची में नाम जोड़ना 2, परिवार आईडी में सुधार 1, फौती नामांतरण 1, हितग्राहियों ने शिविर में पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 73 आवेदन फार्म जमा प्राप्त हुये | कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एसडीओ इकबाल खान, जनपद सदस्य अटल बिहारी बाजपेयी, सरपंच मायाबाई कोल, महेंद्र चौहान, अरविंद पटेल, सचिव उमेश कुमार पांडे, रोजगार सहायक सचिव उमेश सोनी, निरंजन पटेल पटवारी, सोनू चौहान, संतोष चौधरी, दीपक कोल, अनिल पटेल, लक्ष्मी पटेल, अंकित झारिया सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थिति रहे |



