सांत्वना देने शोकाकुल परिवारो में पहुचें विधायक रामपाल सिंह
सिलवानी । पूर्व मंत्री और विधायक रामपालसिंह राजपूत ने शोकाकुल परिवारो को सांत्वना देने व परिजनो को ढांढस बंधाने के लिए तहसील के विभिन्न गावों में पहुचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की। रामपाल सिंह राजपूत तहसील मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित बक्सी गांव में पटेल रणवीर सिंह रघुवंशी के निवास पर पहुचे । यहां पर बीते दिनो गंधर्ब (समर) रघुवंशी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनो को ढांढस बंधाया व ईश्वर से परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दिए जाने की प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त खमरिया (पोंडी) गांव भी पहुचें। यहां पर भाजपा नेता स्वर्गीय वसीम खान के निधन पर दु:ख जताया तथा श्रद्वासुमन अर्पित किए उसके बाद रामपाल सिंह ग्राम पठा कला में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय मानक प्रसाद दुबे के निवास पर पहुचकर परिवार जनों को सांत्वना दी एवं ग्रामीणों से संवाद किया इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी आदि मौजूद रहे।



