मध्य प्रदेश

आ लौट चलें और रुक जाना नहीं की कार्यशाला आयोजित

सिलवनी। सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में ‘आ लौट चलें’ एवं ‘रुक जाना नहीं’ योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकासखंड सिलवानी के समस्त हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य उपस्तित हुए।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 11 वीं के बाद विद्यालय शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर हो जाने वाले छात्र जिन्हें ड्रॉपआउट कहा जाता है को मुख्यधारा में लाने के लिए “आ लौट चलें” योजना प्रारंभ की गई है, इस योजना के अंतर्गत 14 से 18 वर्ष के ऐसे विद्यार्थी जो विगत वर्षों में ड्रॉप आउट हो गए हैं, के लिए कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं की परीक्षा में निःशुल्क सम्मिलित होने का अवसर है। संबंधित विद्यार्थी जून अथवा दिसंबर 2022 में आयोजित होने वाली आ लौट चलें योजना की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है।
उत्कृष्ठ विद्यालय सिलवानी के प्राचार्य आज़ाद राय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के लिए “रुक जाना नहीं” योजना वर्ष 2016 से संचालित है। इस योजना में विद्यार्थी सशुल्क आवेदन कर 4 जून से प्रारंभ होने वाली “रुक जाना नहीं योजना” की परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है। इस परीक्षा का परीक्षा परिणाम जुलाई माह में ही आ जाएगा, इससे संबंधित विद्यार्थियों का साल बर्बाद होने से बचेगा। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।
कन्या उ.मा.वि. सिलवानी के प्राचार्य एन. पी. शिल्पी ने बताया कि विद्यार्थियों तक इन योजनाओं का संदेश पहुंचाना आवश्यक है। वैसे विभिन्‍न समाचार पत्रों में दोनों योजनाओं के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी रुक जाना नहीं योजना में सम्मिलित होने की अपील सभी अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों से की है। माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार द्वारा भी “आ लौट चलें” योजना को ड्रॉपआउट विद्यार्थियों तक लाभ पहुंचाने की अपील की है
बा.उ.मा.वि. बम्होरी के प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि उपरोक्त दोनों योजनाओं में अधिकाधिक अनुत्तीर्ण विद्यार्थी “रुक जाना नहीं योजना” में और ड्रॉप आउट विद्यार्थी “आ लौट चलें योजना” में सम्मिलित करने हेतु कार्य योजना बनाएं।

Related Articles

Back to top button